लोकसभा चुनाव में नहीं दिखेगा प्रियंका का असर : पीके

आरा उत्तरप्रदेश लाइव गया छपरा दानापुर दिल्ली दिल्ली लाइव पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर मुख्य समाचार लखनऊ सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा जरूर हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में उनका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। सोमवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में कांटी के निर्दलीय विधायक अशोक कुमार चौधरी के समर्थकों को जदयू में शामिल कराने के बाद जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने यह बात कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका फायदा भविष्य में कांग्रेस को हो सकता है।

पीके ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका को आगे बढ़ाया है लेकिन इससे एनडीए को कोई नुकसान नहीं होने वाला। राजनीति में कोई इंस्टेंट फार्मूला नहीं होता है। इसलिए दो-तीन माह के भीतर प्रियंका से चमत्कार की उम्मीद करना कठिन है। अगर उन्होंने लगातार मेहनत की तो आगे चलकर इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। प्रशांत ने कहा कि हम जब कांग्रेस से जुड़े थे तब यूपी में प्रियंका को चेहरा बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन तब हमारी बात नहीं मानी गई। अब समय बदल गया है। इसका फायदा अब यूपी में मिलेगा या नहीं यह अभी कहा नहीं जा सकता। पीके ने स्वीकार किया कि शिव सेना नेताओं से उनके पुराने संबंध हैं।वे अब तक कई बार शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिल चुके हैं। इसमे कुछ गलत नहीं है।पीके ने कहा कि दोनों नेताओं की बीच बैठक में आगामी राजनीति पर भी चर्चा हुई है।  

Leave a Reply