टिहरी से प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

उत्तरकाशी/देहरादून। अनीता रावत

टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। प्रीतम सिंह इस सीट पर टिकट के प्रमुख दावेदार थे। कांग्रेस के कैडर ने भी प्रीतम को प्रत्याशी बनाने की वकालत की थी। लंबे समय तक राजनीतिक अनुभव के साथ ही जौनसार बावर व जौनपुर रवाईं में अच्छी पैठ भी प्रीतम को टिकट दिलाने के लिए मुफीद बनी।

प्रदीप टम्टा कांग्रेस के टिकट पर 25 मार्च को करेंगे नामांकन

राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा 25 मार्च को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का पर्चा भरेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि टिकट अभी घोषित नहीं हुआ है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के हरिद्वार या नैनीताल सीट से चुनाव लड़ऩे पर असमंजस के चलते एलान नहीं हो सका है।

Leave a Reply