प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर से विपक्ष पर साधेंगे निशाना

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत।

उत्तराखंड के रुद्रपुर से 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा ने बैठक कर रणनीति बनाई है। इससे भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दी है। हरिद्वार के आश्रम में आयोजित बैठक मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से अधिक एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 11 फरवरी से समर्पण दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी। इसमें कार्यकर्ता ₹500 तक मोदी ऐप में डालेंगे। उन्होंने कहा कि ₹2000 से अधिक की राशि के चेक कार्यकर्ताओं से ले जायेंगे। इसके अलावा कई और होंगे, जिसमें सभी को अपनी ओर से भरपूर सहयोग करना होगा।

Leave a Reply