अबुजा । नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ सम्मानित किया। जिससे वह यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य बन गए। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य हैं, जिन्हें 1969 में जीसीओएन से सम्मानित किया गया था। यह किसी देश द्वारा मोदी को दिया गया 17वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान था। सम्मान प्राप्त करने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नाइजीरिया द्वारा ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।
