पीएम की रैली में हर जिले से रालोसपा समर्थकों को लाने का लक्ष्य

आरा गया छपरा दानापुर दिल्ली दिल्ली लाइव देश पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य राष्ट्रीय सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली तीन मार्च को पटना में है। इस रैली में राज्य के हर जिले से लोगों को लाने का फैसला किया गया है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने की। बैठक में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. रजनीश रंजन ने किया। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विधायक सुधांशु शेखर भी मौजूद थे।

मुख्य प्रवक्ता मनोज लाल दास मुन ने बताया कि पटना में 23 फरवरी को रैली की तैयारी समिति, पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। प्रदेश तैयारी समिति में विनोद कुशवाहा, चन्द्र भूषण कुशवाहा, निलिमा सिन्हा, नवीन सिंह, श्वेता यादव, कुमार आनंद सिंह, राजीव प्रशांत, अरुण कुशवाहा, वरुण कुमार सिंह, सरफराज खान, राजेश रंजन, अजय कुमार एवं शंभू कुशवाहा को रखा गया है।

Leave a Reply