पीरुमदारा में निकला विजय जुलूस

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

रामनगर/देहरादून। अनीता रावत

भारतीय सेना की ओर से आतंकियों के ठिकाने पर की गई कार्रवाई और भारतीय जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन कि देश वापसी पर खुशी जताते हुए पीरुमदारा में विजयी जुलूस निकाला गया।

इस जुलूस का नेतृत्व अरविंद गुसाईं ने किया। इस मौके पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, सैनिकों के समर्थन में जयकारे लगाए गए। जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस जुलूस में महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी शामिल हुए और उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए। इस विजयी जुलूस में तेजेश्वर घुग्तयाल, सुबोध चमोली, मोहन बिष्ट, मंगल सिंह, सुरेश सिंह गुसाई आदि ने सेना के समर्थन में नारे लगाएं।

Leave a Reply