भाजपा सरकार से लोग परेशान : बसपा

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने यह बातें रविवार को उनके कार्यालय में कांग्रेस के नेताओं द्वारा बसपा की सदस्यता लिए जाने के मौके पर कहीं।
उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध, बलात्कार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी के मामले भाजपा शासन काल में लगातार बढ़े हैं। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। अब हमें बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना है, जिससे प्रदेश में फैली अराजकता खत्म हो और प्रदेश की जनता खुशहाली व आपसी भाईचारे के साथ रह सके।
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी को और मजबूत व बड़ी जीत दिलाने की कोशिश में पूर्व मंत्री नकुल दुबे व सत्य कुमार गौतम की अध्यक्षता में अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए। शायान अख्तर अल्वीपूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, अनूप शर्मा, मुकेश बाजपेयी, डा. शनवाज खान निदेशक किंग हॉस्पिटल, अलोक वर्मा, रियाज अहमद, तारिक अली, मौलाना मोहम्मद असलम पूर्व जिला सचिव कांग्रेस, शकील अहमद पूर्व जिला सचिव कांग्रेस आदि शामिल हुए।

Leave a Reply