भाजपा की राजनीति समझती है जनता: प्रियंका गांधी

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर रविवार को भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता भाजपा की राजनीति को समझती है। पहले दाम बढ़ाने और बाद में कम करने से जनता झांसे में नहीं आने वाली है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि पहले हर दिन पेट्रोल-डीजल महंगा कर 30-40 रुपये लीटर तक दाम बढ़ाने और फिर 5 रुपये कम करके ‘थैंक यू मोदी जी’ बोलने के झांसे को देश की जनता अच्छी तरह समझती है। गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार है, सरसों तेल 220 के पार पहुंच गए हैं। सब्जियां आम लोगों की पहुंच के बाहर हैं, जनता को महंगे दिनों से निजात चाहिए।

Leave a Reply