बछेंद्री पाल को पद्मभूषण और प्रीतम भरतवाण को पद्मश्री पुरस्कार

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुरादाबाद राजधानी राज्य समाचार लखनऊ हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

जिंदगी में दुख और सुख को नजरअंदाज कर बुलंदियों तक पहुंचना हो तो मातृ शक्ति भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल से सीखना चाहिए। इसी अदम्य साहस के लिए भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। बछेंद्री पाल ने इस सम्मान को महिला शक्ति को समर्पित किया है। इनके अलावा उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर सम्राट भरतवाण को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है। बछेंद्री पाल ने कहा कि पद्मभूषण पुरस्कार मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। यह महिला शक्ति को समर्पित कर रही हूं। प्रीतम भारतवान ने कहा कि लोक कला में पद्मश्री सम्मान मिलना उत्तराखंड की लोक कला का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य लोक कला का संरक्षण करना है ताकि नई पीढ़ी को धरोहर से रूबरू कराया जा सके।

Leave a Reply