ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों को दहशत में ला दिया: राजनाथ

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली, देव कुमार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और आतंकवादियों के मन में डर पैदा करने में सफल रहा।
राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में मई में भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जिक्र किया।
कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के दूसरे साल में उनके द्वारा दिए गए 51 भाषणों का एक संग्रह जारी किया। रक्षा मंत्री ने ‘विंग्स टू आवर होप्स-वॉल्यूम-2’ नामक पुस्तक, इसके हिंदी संस्करण ‘आशाओं की उड़ान-खंड 2’ और इसके ई-संस्करण का विमोचन किया। इसे राष्ट्रपति भवन द्वारा संकलित किया गया है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन प्रभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा, यह पुस्तक विकसित भारत बनाने के 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने का साधन बनेगी।
अधिकारियों ने बताया कि यह किताब पिछले खंड की तरह ही शासन, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर विकसित हो रहे विमर्श को प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply