दुल्हन को मांग टीका भेंट करने पर विधायक को नोटिस

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
दुल्हन को मांग टीका भेंट किया तो चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 48 घंटे के भीतर विधायक धनसिंह से जवाब मांगा है।
12 मार्च को चंबा ब्लॉक के गांव तुंगाली में हुई शादी में टिहरी विधायक ने दुल्हन को मांग टीका भेंट किया था। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब चला, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानकर नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

Leave a Reply