हरिद्वार सीट पर बसपा से अंतरिक्ष ने भरा पर्चा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

बसपा के हरिद्वार लोक सभा सीट के प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले डॉ. सैनी ने शिवालिक नगर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय से रोशनाबाद तक जुलूस निकाला। नामांकन के लिए डॉ. सैनी के साथ बसपा प्रदेश प्रभारी सूरजमल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वालियान, चौधरी राजेंद्र सिंह, बृजराज सैनी व प्रतिभा सैनी रहे। दोपहर 1.25 बजे डॉ. सैनी ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत के पास जमा कराया।

Leave a Reply