एनएच की उधड़ी चमड़ी, अफसर लापरवाह बने

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

पौड़ी/बीरोंखाल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बीरोंखाल बाजार में हाईवे की चमड़ी उधड़ गई है, जिससे व्यापारियों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है। इस संबंध में व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. जयदेव सिंह ने कहा कि यदि एनएच की हालत यह है तो फिर संपर्क मार्ग और राज्य मार्गों की स्थिति कैसी होगी, यह इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार का मुख्य बैंड क्षतिग्रस्त होने से हादसों की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लापरवाह हैं, जबकि वह यहां से हर वक्त गुजरते रहते हैंं। इसके अलावा ब्लॉक में कई सरकारी दफ्तर हैं, जहां आम जनता को भी आना पड़ता है लेकिन हाईवे क्षतिग्रस्त होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदेव सिंह नेगी ने कहा कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो वह व्यापारियों के साथ ही क्षेत्र वासियों धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। डबल सिंह, तेजपाल सिंह, अनिल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. जयदेव सिंह आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द हाईवे की मरम्मत करने की मांग की है।

Leave a Reply