एनडीए का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा : गहलोत

आरा पटना बिहार लाइव राष्ट्रीय

पटना। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। होटल मौर्या में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 26 सेकेंड में घोषणापत्र जारी किया गया। सवालों के डर से एनडीए के नेता उठकर भाग खड़े हुए। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
उन्होंने पूछा कि एनडीए ने 50 लाख करोड़ निवेश की बात कही है। इस संबंध में कोई एमओयू हुआ है क्या जो वे ऐसा वादा कर रहे हैं। 20 साल वे सत्ता में हैं, इतने वर्षों में उन्होंने क्या क्या काम किये, कितने वादे पूरे किए, इसका जवाब उन्हें देना होगा। एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा, क्या वे बीमार हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना वादा निभाएंगे, कैबिनेट से इसे पास कराएंगे। राज्य में कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्या कर रही है? हम जनता के बीच जाकर बताएंगे एनडीए के लोग झूठ बोलते हैं, इन्होंने बीस साल में कुछ नहीं किया। प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीशजी के साथ साजिश हो रही है। सिर्फ सात सेकेंड ही वहां रुके, रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथों में है। संकल्प पत्र सम्राट चौधरी ने पढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में हुई राजनीतिक हत्या की न्यायिक जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता अनुपम ने सवाल किया कि एनडीए प्रत्याशी के काफिले में हथियार कहां से आया।

Leave a Reply