बसपा छोड़ नवतेज और राजेश कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

2017 के विधानसभा चुनाव में सितारगंज से बसपा प्रत्याशी रहे नवतेज पाल सिंह और किच्छा से बसपा प्रत्याशी रहे राजेश प्रताप सिंह समर्थकों के साथ देहरादून में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस को जन हितेषी बताते हुए संगठन की मजबूती की बात कही है। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के समक्ष बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें उपाध्यक्ष दुग्ध संघ उधमसिंहनगर नगर साहब सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह महार, हरजीत सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माडी, उप नेता सदन करण मेहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, भुवन कापड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply