हरेले पर्व पर नमामि गंगे और एनएसएस इकाई महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की अनूठी पहल: छात्राओं ने मां के नाम से लिए पेड़ गोद
हल्द्वानी, गौरव जोशी। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत एक अनूठी पर्यावरणीय पहल देखने को मिली। छात्राओं ने न केवल प्रकृति को समर्पित वृक्षारोपण किया, बल्कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधों को अपनी मां के नाम से गोद लेकर भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल भी पेश की। नोडल अधिकारी एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी दी कि 16 से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं, प्राध्यापकों, एनजीओ एवं आमजन की सहभागिता से 70 से अधिक पौधों का रोपण गतवर्ष किया गया था, जिनमें से 45 से अधिक पौधे सफलतापूर्वक पनपे। छात्राओं ने इन पौधों को मां के नाम से गोद लेकर उनकी देखरेख का संकल्प दोहराया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. ए.के. श्रीवास्तव ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

योग प्रशिक्षिका ज्योति चुफाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पर्यावरणीय असंतुलन को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा ने स्वास्थ्य और पर्यावरण के आपसी संबंध पर प्रकाश डाला। कंचन पाठक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को बाल मन में पर्यावरणीय चेतना जगाने वाला कदम बताया।
हल्द्वानी ऑनलाइन सहायता समूह के संस्थापक दिनेश लोशाली के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में गुलमोहर, चम्पा, करौंदा, सर्पगंधा, नींबू आदि का पौधारोपण किया गया और साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभा साह ने किया। इस अवसर पर डॉ. हिमानी, सह संयोजक उत्तराखंड योग एसोसिएशन नैनीताल के नवीन बोरा , जे0डी0ई0 पब्लिक स्कूल के स्वामी प्रकाश पांडे, ख़िमेश नैनवाल, भूपाल सिंह, गिरधर राणा, यशोधर नाथ, रणजीत सिंह, राजेश पंत, अच्युत पंत, लक्षिता चुफाल, तेजस पाठक, प्रियांशी, गार्गी पंत, आदित्य राज पंत, दीपांशु गोस्वामी, लक्ष्य सहित अनेक प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।
