उत्तराखंड पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राज्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को देहरादून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभासद राजेश भट्ट आदि द्वारा शॉल ओढ़ाकर और सरोपा भेंटकर उनका स्वागत भी किया गया। आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपनी पुस्तक भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी ‘कांस्टीटयूशन क्लब आफ इंडिया’ के दिल्ली में हुए विमोचन होने पर एयरपोर्ट पर मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष सरदार गुरमैल सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य संजय चमोली, पूर्व नगर अध्यक्ष मंदीप बजाज, रमेश थपलियाल, त्रिवेणी रावत, शिवम भट्ट, अनुराग थपलियाल, युद्धवीर चौहान, भोलानाथ, रोशनलाल कोठियाल, राजकुमार शर्मा, आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply