कश्मीर में शहीद पौड़ी के जवान को अंतिम विदाई

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल राज्य राष्ट्रीय हरिद्वार

पौड़ी। अनीता रावत

रानीपोखरी नागधेर निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह जम्मू कश्मीर के पूंछ क्षेत्र में तैनात थे। मंगलवार को नरेंद्र सिंह को ड्यूटी के समय हृदयघात हुआ। सेना ने उन्हें तत्काल पास के सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोशित कर दिया। शहीद नरेंद्र सिंह का शव घर लाया गया तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। परिजनों ने शहीद नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया

Leave a Reply