सोनभद्र में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने में जेई गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के नेता पवन सिंह की तहरीर पर की है।
सोनभद्र के एक तापीय परियोजना में बतौर अवर अभियंता कार्यरत अनुज कुमार लगातार हिंदू देवी देवताओं के प्रति गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी करते थे। शुक्रवार को उसने बहुत ही गलत टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे परिक्षेत्र में फैल गयी। टिप्पणी को पढ़कर लोग आक्रोशित हो उठे। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को लेते हुए तत्काल अभद्र पोस्ट करने वाले जय अनुज कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई। लोगों को जैसे ही पता चला कि वह शख्स पुलिस गिरफ्त में है। सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंच उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के नेता पवन सिंह की तहरीर पर उसके विरुद्ध आईटी एक्ट 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply