ईरान से भारत नहीं आ सके जसलीन और बरिंदर

उत्तराखंड लाइव देहरादून नैनीताल राज्य समाचार राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। इजरायल के हमले के बाद ईरान में फंसे हल्द्वानी के जसलीन और बरिंदर काफी प्रयास के बाद भी भारत नहीं आ सके।
इजरायल के हमले के बाद ईरान के दमावन में तीन दिन रुकने के बाद हल्द्वानी निवासी कारोबार की बेटी जसलीन और दामाद बरिंदर वापिस तेहरान लौट गए हैं। कारोबारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से वह अपने घर में दोबारा लौट गए हैं। वहां हालात पहले से काबू में बताए गए हैं हालांकि धमाकों की आवाज अब भी गूंज रही है। हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के स्वामी और प्रतिष्ठित कारोबारी अमरीक सिंह की बेटी जसलीन और दामाद बरिंदर साहनी भी इजरायल के हमले के बाद ईरान में फंसे हुए हैं। तेहरान में हालात खराब होते देख वह अपने घर से 200 किमी दूर अफगानिस्तान सीमा पर दमावन शहर में आ गए थे। शनिवार शाम तक वह दमावन में किसी रिजॉर्ट में रहे थे। कारोबारी ने बताया कि रविवार सुबह बेटी से बात हुई है। बेटी जसलीन का कहना है कि तेहरान के हालात में अब कुछ सुधार हुआ है। जिसके बाद वह अपने पति बरिंदर के साथ शनिवार देर शाम वापस अपने घर तेहरान लौट आई हैं। अब जैसे ही भारतीय दूतावास से उन्हें भारत लाने की कवायद होगी, वह दिल्ली आ जाएंगे। उन्होंने पिता अमरीक सिंह को फिक्र नहीं करने की बात कही है।

Leave a Reply