जड़ाऊखांद- मजेड़ाबैंड मार्ग पर आवाजाही शुरू

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

एक माह से बंद पड़े जड़ाऊखांद- मजेड़ाबैंड मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया है। पिछले माह बारिश के चलते धौलियाना के पास भारी पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया था। लोनिवि की ओर से जेसीबी के जरिये पत्थर को हटाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मीलों दूर पैदल चलने के साथ ही राशन, गैस आदि सिर पर ढोने को मजबूर थे। विभागीय जेई बीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कंप्रेशर मशीन से मार्ग को खुलवाने में सफलता पाई। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। ग्रामीणों ने इस पर खुशी जताई है।

Leave a Reply