ईशानी ठाकुर ने नंगे पांव पूरी की श्रीखंड महादेव यात्रा

देश राज्य राष्ट्रीय

शिमला। नंगे पांव तीन ग्लेशियरों को पार कर हिमाचल की ईशानी ठाकुर ने श्रीखंड महादेव यात्रा पूरी की। ईशानी सातवीं बार इस यात्रा पर गई थीं।
दुनिया की सबसे कठिन यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव की यात्रा ईशानी ठाकुर ने नंगे पांव पूरी की। कुल्लू जिले के निरमंड के बागीपुल की रहने वाली 28 साल की ईशानी ने सातवीं बार नंगे पांव यह यात्रा की है। साल 2017 में पहली बार वह नंगे पांव श्रीखंड गईं थीं, जबकि कोरोनाकाल में 2020 और 2021 में दो साल यात्रा नहीं की। ईशानी ने नंगे पांव पैदल चलकर 70 किलोमीटर (दोनों तरफ) की श्रीखंड यात्रा पूरी की। माइनस 5 से 15 डिग्री तापमान के बीच बहते पानी, चट्टानों और ग्लेशियर से होकर गुजरने वाले रास्ते को ईशानी ने बिना थके-हारे इस यात्रा को पूरा किया। बताया कि यात्रा के दौरान ईशानी के पांव में एक भी छाला तक नहीं पड़ा। आपको बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा को पूरी करने के लिए 3 ग्लेशियरों और खतरनाक पहाड़ों से होकर गुजरना पड़ता है। 3 से 4 दिन की पैदल यात्रा के बाद श्रद्धालु 18,570 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते हैं। ईशानी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें न ठंड का एहसास हुआ और न कोई यात्रा करने में परेशानी हुई।

Leave a Reply