इमरान जानते हैं हार जाएगा पाकिस्तान

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार

इस्लामाबाद।

भारत से जंग हुई तो पाकिस्तान हार जाएगा। इस बात का इल्म पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी है। यह खुलासा खुद इमरान खान ने अल जजीरा न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में किया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहली बार माना कि भारत से पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार जाएगा।हालांकि इसके बावजूद उन्होंने दम भरते हुए कहा कि पाकिस्तान आखिरी दम तक लड़ेगा। इतना ही नहीं उन्होंने परमाणु हमले की गीदड़ भभकी भी दी। न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि उनका मानना है जब परमाणु हथियार संपन्न दो देश जंग लड़ते हैं तो इसके परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध हारने लगे तो फिर दो विकल्प ही हमारे सामने होंगे। या तो हम समर्पण कर दें या आखरी सांस तक लड़े। उन्होंने कहा कि हम आखरी सांस तक लड़ेंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने परमाणु युद्ध की धमकी भी दे डाली। बाद में धमकी को सुधारते हुए कहा कि इसमें किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध की शुरुआत करेगा। इमरान ने यह भी कहा कि मैं शांतिवादी हूं, मैं युद्ध विरोधी हूं, मेरा मानना है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। वियतनाम और इराक के युद्ध से हमें सबक लेने की जरूरत है। कश्मीर मुद्दे पर इमरान खान ने कश्मीर मामले के समाधान के लिए हमने संयुक्त राष्ट्र को संपर्क किया है। विश्व के तमाम मंचों पर इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हम इसका राजनीतिक समाधान चाहते हैं।

Leave a Reply