संस्कृति के साथ स्वच्छता का संदेश देती होली बैठक, नमामि गंगे के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा अनूठा आयोजन

उत्तराखंड लाइव नैनीताल

 

 

संस्कृति के साथ स्वच्छता का संदेश देती होली बैठक, नमामि गंगे के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा अनूठा आयोजन

 

01 मार्च 2026, हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के द्वारा होली पर्व के अवसर पर एक विशेष बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की परंपराओं को सहेजते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के साथ स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन जनसहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।

बैठक के दौरान प्राकृतिक रंगों, स्वच्छ परिसर और सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को होली पर्व को सौहार्द, पर्यावरण मित्रता और स्वच्छता के साथ मनाने का संदेश दिया गया। नमामि गंगे के उद्देश्यों के अनुरूप जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा हैं और जब इन्हें स्वच्छता व पर्यावरण चेतना से जोड़ा जाता है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व हमें आपसी भाईचारे के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की सीख देते हैं। आम जनमानस हेतु ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं और समाज को संस्कारों के साथ जागरूक बनाने का निरंतर प्रयास करता रहेगा।

नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्वों के समय स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जनसहभागिता से ही ऐसे कार्यक्रमों का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

Leave a Reply