उत्तराखंड समाज रायपुर का होली मिलन अब 23 को

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

रायपुर/देहरादून। अनीता रावत

उत्तराखंड समाज विकास समिति रायपुर के सचिव रवींद्र प्रसाद हर्षवाल  के अनुसार समाज के होली मिलन समारोह में कुछ तब्दीली की गई है।

सचिव के अनुसार सिविल लाइन्स स्थित अंबेडकर भवन में अब समारोह 24 मार्च के बदले एक दिन पहले 23 मार्च  (शनिवार) को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होगा।

उन्होंने समाज के सभी गणमान्य लोगों से समय पर पहुंचने और अपने पर्वतीय समाज के लोगों (जिनसे संपर्क हैं) उन्हें भी सपरिवार समारोह में आमंत्रित करें। इसके अलावा सभी से समय पर समारोह में शामिल होने वाले सदस्यों की जानकारी देने का आह्वान किया है ताकि व्यवस्था बनाने में सुविधा होगी।

Leave a Reply