आरसीबी के खिलाफ खेलेंगी हरमनप्रीत

स्पोर्ट्स

बेंगलुरु। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में उपलब्ध होंगी। टीम के मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने बुधवार रात को यह जानकारी देते हुए कहा कि हरमनप्रीत चोट के कारण यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थीं। इसमें मुंबई को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
हरमनप्रीत ने अभी तक इस लीग में दो मैच में 101 रन बनाए हैं। मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल की कमी भी खली जो चोटिल हैं। एडवर्ड्स ने कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है। उन्होंने कहा, हम उसके लिए इंतजार कर रहे हैं। यह लंबा नहीं होना चाहिए लेकिन हम कोई जोखिम भी नहीं लेना चाहते। यूपी वारियर्स की वृंदा दिनेश के कंधे में भी फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। उनका स्कैन कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply