जमीन के लिए भाभी ने प्रेमी से कराई देवकर की हत्या

उत्तराखंड लाइव देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने डालूवाला मजबता गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन कब्जाने के लिए महिला ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर देवर की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को सिडकुल थाना क्षेत्र से ही महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सोनिया, छोटा और अकबर हैं। छोटा और अकबर हजाराग्रांट, जबकि सोनिया खालाटीरा गांव की है। सोनिया अपने पति संग हैदराबाद में रह रही थी और वहीं बैठकर उसने देवर की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए उसने प्रेमी छोटे को पांच लाख रुपये का लालच दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
बीती 18 जुलाई को थाना सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला मजबता इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। 20 जुलाई को मृतक के भाई राकेश ने थाना सिडकुल में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। सर्विलांस, मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को हजारा ग्रांट निवासी दो संदिग्धों छोटा और अकबर पर शक हो गया। हत्याकांड वाली रात से ही दोनों गांव से फरार चल रहे थे। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में छोटा पुत्र शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह गांव में फास्ट फूड और कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। उसकी करीब दो साल पहले खालाटीरा गांव की सोनिया से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्रेम हो गया। लेकिन दो साल पहले ही सोनिया के पति ने गांव की जमीन का हिस्सा बेचकर हैदराबाद के अफजलगंज अशोक बाजार में घर बसा लिया था।

Leave a Reply