गौरीकुंड : केदारनाथ जा रहा वाहन खाई में गिरा, एक की गई जान

ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

रुद्रप्रयाग। राजेंद्र तिवारी

बुधवार सुबह गौरीकुंड के पास केदारनाथ जा रहे वाहन के खाई में गिरने से एक यात्री की मौत और 14 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन को रोका था और टायर पर पत्थर लगाने गया था। इसी बीच वाहन पीछे की तरफ जाने लगा और खाई में लुढ़क गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा एक वाहन गौरीकुंड से एक किमी पहले खाई में गिर गया। वाहन लुढ़कते हुए नदी किनारे तक पहुंचा गया। हादसे में वाहन में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच और घायलों को खाई निकाला गया। एक घायल काफी देर बाद नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला। घायलों में चार यात्री अयोध्या उत्तर प्रदेश, 10 कोलकाता और एक दिल्ली का रहने वाला है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। अन्य यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान 68 वर्षीय सुनील कुमार दास निवासी 9/4/ए फकीर चन्द पाठक लेन बैली जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
35 वर्षीय पिंकी, एक वर्षीय आर्यन, 33 वर्षीय प्रोखजीत, 25 वर्षीय सरिता सभी निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश। 20 वर्षीय बितिका दास, 29 वर्षीय पी. भोमि, 68 वर्षीय मंजू दास, 15 वर्षीय दीप पवन, 44 वर्षीय शर्मिष्ठा दास, 58 वर्षीय सैमोली, 58 वर्षीय मॉलोनिका दास, 40 वर्षीय सोनिमा दास, 47 वर्षीय देवासीस दास सभी निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल। घायलों में दिल्ली निवासी 50 वर्षीय राजेश भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *