गडकरी का पाकिस्तान को पानी बंद करने का ऐलान

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर देश नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ राज्य लखनऊ वाराणसी

लखनऊ । प्रिया सिंह

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। मेरठ के बलेनी में बुधवार को गडकरी ने कहा कि भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी अब पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। तीन प्रोजेक्ट तैयार कर इस पानी को यमुना तक लाएंगे। इटावा, दिल्ली और आगरा तक जलमार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है। बागपत में रिवर पोर्ट बनाया जाएगा। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेरठ बाईपास से हरियाणा बॉर्डर तक डबल लेन हाईवे और बागपत में यमुना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। यहां नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के साथ-साथ जलमार्ग पर सरकार काम कर रही है। भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी यमुना में लाया जाएगा। हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली से आगरा जलमार्ग से जा सकेंगे।

इसके बाद रिवर पोर्ट भी बागपत में यमुना किनारे बनाए जाने की तैयारी है। पोर्ट से चीनी बांग्लादेश और म्यांमार तक भेजी जाएगी, इसमें खर्च कम होगा। प्रयागराज से वाराणसी तक जलमार्ग तैयार है, जल्द ही इसमें रिवर बोट चलेगी। एक बोट में 14 लोग बैठे सकेंगे। गंगा के साथ यमुना, हिंडन, काली समेत अन्य नदियों और नालों के पानी को नमामि गंगे योजना से साफ किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में भी इस बार कमल खिलेगा। संसद सत्र के आखिरी दिन मुलायम सिंह यादव के भाषण से साफ हो गया कि वह राष्ट्रवादी हैं। सपा, बसपा और गठबंधन कर रहे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Reply