सियाचिन में चार जवानों ने दी शहादत

दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राजधानी राज्य

नई दिल्ली। टीएलआई

एक बार भी जवानों के लिए हिमस्खलन जानलेवा साबित हुआ। 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में हुए हिमस्खलन में 4 जवान शहीद हो गए। वहीं दो पोर्टरों की भी मौत हो गईं। बताया जा रहा है कि
अन्य दो जवानों की हालत  गंभीर बनी हुई है।
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि काजी और बाना पोस्ट के बीच सोमवार को हिमस्खलन हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियाचिन में काम कर रहे आठ लोग हिमस्खलन में दब गए थे। उन्हें बचाने के लिए नजदीकी पोस्ट से बचाव टीम को भेजा गया। बचाव दल ने आठ लोगों को बर्फ से निकालकर  पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से छह की मौत हो गई। मृतकों में  चार जवान और दो पोर्टर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि  काफी देर तक बर्फ में दबे रहने के कारण 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply