एमटेक के छात्र पर हमला करने वाले आईआईटी रुड़की के पांच छात्र निष्कासित

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून, गौरव जोशी। करीब तीन माह पहले आईआईटी रुड़की के एमटेक छात्र पर किए गए जानलेवा हमला के मामले में संस्थान ने पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को आईआईटी से डिग्री नहीं मिलेगी। उधर, पीड़ित छात्र के द्वारा सिविल लाइन कोतवाली में भी इन पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसकी जांच जारी है। आईआईटी में एमटेक के छात्र किशान कुमार केसरी निवासी विभूति अपार्टमेंट लूबी सर्कुलर रोड हीरापुर धनबाद हाल पता गोविंद भवन आईआईटी ने मार्च में सिविल लाइन कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। दर्ज मुकदमे में उसने पुलिस को बताया था कि वह एमटेक पंचम वर्ष का छात्र है। 23 मार्च को रात करीब दस बजे अपने सीनियर छात्र अनुज पोपली आईआईएम अहमदाबाद से मिलने होटल डिवाइन गया था। रात करीब 11 बजे वापसी के समय रिशेप्सन के नजदीक पहले से घात लगाए बैठे छात्र वैभव सिंह, विपिन कुमार, उत्कर्ष गौतम, अनमोल राज, नितिन प्रताप सिंह ने सिर पर पीछे से कांच की तीन बड़ी बोतलों से जान से मारने के नियत से हमला कर दिया था।
पांचों आरोपी छात्र हमला कर उसे अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित छात्र का आरोप है कि यह सभी छात्र आईआईटी के ही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरु कर दी। इधर प्रबंधन ने भी इस मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच पड़ताल में प्रबंधन को यह सभी छात्र अनुशासनात्मक कार्रवाई में लिप्त पाए गए। जिसके बाद प्रबंधन ने सभी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। आईआईटी की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र बैभव सिंह निवासी वेलसगंज मिर्जापुर यूपी, विपिन कुमार निवासी बढ़ाना चरखी दादरी हरियाणा, उत्कर्ष गौतम निवासी स्टॉफ कॉलोनी बिजुरी मध्य प्रदेश, अनमोल राज निवासी ग्राम धनमा जमुई बिहार, नितिन प्रताप सिंह निवासी प्रताप विहार एचआईजी गेट गाजियाबाद के खिलाफ प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया है। वहीं, आईआईटी के एक प्रोफेसर ने बताया कि इनमें से दो छात्रों को पहले भी निलंबित किया गया था। हालांकि इनमें से एक छात्र ने रिटर्मिनेंट करवा लिया था। यह सभी बीटेक तथा एमटेक के छात्र हैं।

Leave a Reply