जानें आज कौन सा रिकार्ड बनाएंगे नरेंद्र मोदी

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार

सबसे लंबा शासन करने वाले दूसरे पीएम बन जाएंगे मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक शासन करने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। अपनी लोकप्रियता के बूते बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने वाले मोदी 25 जुलाई को लगातार सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
पंडित नेहरू के अलावा वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसी पाटी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। राज्य और केंद्र को मिलाकर नरेंद्र मोदी 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं, जो सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लेंगे। इस दिन वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं। एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि पीएम मोदी के खाते में यह भी है कि आजादी के बाद पैदा होने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही गैर-हिंदी राज्य से आने वाले सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं। राज्य और केंद्र में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर नरेंद्र मोदी के लगभग 24 वर्षों के कार्यकाल में यह एक और मील का पत्थर होगा। गौरतलब है कि मोदी सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। यही नहीं गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। निर्वाचित सरकार (केंद्र और राज्य को मिलाकर) के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं। पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री, जिन्होंने कम से कम दो कार्यकाल पूरा किया है। लगातार दो बार फिर से निर्वाचित होने वाले पहले और गैर- कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।

 

Leave a Reply