एनिमल ने बजाया आईफा में डंका

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार

अबू धाबी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड ‘आईफा अवॉर्ड 2024’ समारोह अबू धाबी के यास आइलैंड में चल रहा है। शनिवार को समारोह के दूसरे दिन हिंदी सिनेमा के विजेताओं का ऐलान किया गया। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल ने चार कैटेगरी में अवॉर्ड जीता। वहीं रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री व शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। मिली जानकारी के अनुसार जवान के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार शाहरुख खान को मिला। इसके अलावा मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, एनिमल को बेस्ट फिल्म को मिला है। एनिमल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड अनिल कपूर को मिला। 12वीं फेल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस शबाना आजमी, एनिमल में बॉबी देओल को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवार्ड मिला। इसके अलावा एनिमल को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन प्रीतम व अन्य और सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष) भूपिंदर बब्बल को भी अवार्ड मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *