दो चांद का दीदार करेंगे पृथ्वीवासी

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन। शायरों के लिए चांद हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। हमेशा से उनकी कल्पनाओं में दो चांद निहित रहा है। इसे लेकर कभी शायरी हुई तो कभी एक रात में दो-दो चांद खिले… गाए गए। अब उन शायरों की कल्पना शाकार होने वाली है। सितंबर से नवंबार माह तो धरती से दो चांद का दीदार किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि दो माह के लिए पृथ्वी को एक और चांद मिला है। वैज्ञानिक इसे मिनी मून की संज्ञा दे रहे हैं। पहले से पृथ्वी के लिए जो चांद है उसे एक नया साथी ‘मिनी मून’ मिल रहा है। यह साथ दो महीनों का रहेगा। हालांकि, इसे देखने के लिए खगोलीय उपकरण की जरूरत होगी।वैज्ञानिकों ने इस क्षु्द्रग्रह को 2024 पीटी5 नाम दिया है। इसका आकार 10 मीटर है। यह दो माह तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसके बाद यह अपने मूल गुरुत्वाकर्षण पर वापस लौट जाएगा। नासा ने जानकारी दी है कि इस क्षुद्रग्रह को धरती से कब देखा जा सकेगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के रिसर्च नोट्स में सबसे पहले इस मिनी मून के बारे में बताया गया था। इसमें कहा गया था कि क्षुद्रग्रह 2024 पीटी5 29 सितंबर से 25 नवंबर के बीच लगभग दो महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। नासा की गणना के अनुसार, अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले 29 सितंबर को इसे देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *