वाराणसी पहुंचे सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून, गौरव जोशी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यह बैठक कल 24 जून को होगी। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के कई अहम विषयों को बैठक में रखेंगे।
बैठक के लिए मुख्यमंत्री ने देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरा फीडबैक भी लिया था। मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर हुई बैठक में जो विषय खास तौर पर उभरकर आए थे, उनमें आयुष्मान कार्ड का लाभ राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समेकित और लक्ष्य आधारित योजनाएं, 112 हेल्पलाइन का अधिकाधिक प्रचार, इकोलॉजी और इकोनॉमी में समन्वय बनाते हुए विकास को बढ़ावा देने जैसे विषय प्रमुख थे। वाराणसी पहुंचने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व राज्य की प्रगति के लिए कामना की।

Leave a Reply