दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से जीतीं चुनाव

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। देव कुमार
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी में कई नामों पर चर्चा हो रही थी। विजेंद्र गुप्ता और जीतेन्द्र महाजन भी दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता ने 68,200 वोट हासिल किए। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, आप की वंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट ही प्राप्त हुए।

Rekha Gupta Becomes Delhi’s New Chief Minister


रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन बचपन में ही वे दिल्ली आ गईं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और बाद में प्रबंधन व कला में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की।
उनका राजनीतिक सफर 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ। 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद 2007 और 2012 में वे उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं।
आखिर रेखा ही क्यों
सियासी जानकारों की माने तो भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के पीछे कई रणनीतिक कारण बताए हैं:
वैश्य समुदाय का समर्थन – अरविंद केजरीवाल की तरह रेखा गुप्ता भी वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में एक प्रभावशाली वर्ग है और बीजेपी का पारंपरिक वोट बैंक रहा है।
महिला कल्याण पर जोर – बीजेपी दिल्ली में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, जैसे मासिक वित्तीय सहायता, रसोई गैस पर सब्सिडी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा – दिल्ली पहले भी तीन महिला मुख्यमंत्री देख चुकी है। बीजेपी ने इस परंपरा को बनाए रखते हुए रेखा गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है।

शपथ ग्रहण समारोह
रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में होगा। इस समारोह में उनके साथ कई अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, जिससे दिल्ली में बीजेपी सरकार की औपचारिक शुरुआत होगी। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। उनके अनुभव और विजन से दिल्ली को विकास और समावेशिता की नई राह मिलेगी।

A Glimpse into Rekha Gupta’s Background

Born on July 19, 1974, in Jind, Haryana, Rekha Gupta moved to Delhi at a young age. She pursued her education in the capital, completing her Bachelor of Commerce from Delhi University, followed by a Master’s degree in Management and Arts. Her political journey began in 1993 with the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), where she held significant positions, including President of the Delhi University Students’ Union in 1996-1997. Gupta also served as a municipal councilor from North Pitampura in 2007 and 2012. tv9hindi.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *