गृह मंत्री अमित शाह की आगवानी को देहरादून तैयार

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून, गौरव जोशी। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 19 जुलाई को होने वाले समारोह के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व शासन तैयारियों में जुट गया है। यह एक लाख करोड़ निवेश का ग्राउंडिंग समारोह होगा जिसमें देशभर से निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को मौसम को ध्यान में रखते हुए परखें और उनका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है, उनकी सूची पहले से तैयार कर ली जाए। बता दें कि प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए। अब तक एक लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। उद्योग विभाग ने ग्राउंडिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए रुद्रपुर स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही एमओयू करने वाले निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply