हल्द्वानी, गौरव जोशी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे, उत्तराखंड के निर्देशन में स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अवसर पर आज चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की।
प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अगर हम छोटे-छोटे प्रयास नियमित रूप से करते रहें तो हमारा परिसर, हमारा शहर और हमारी गंगा सदैव स्वच्छ बनी रह सकती है। छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुतियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि वे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हैं। नोडल अधिकारी एवं एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में नमामि गंगे, एनएसएस एवं एनसीसी इकाई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को प्रसारित किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 नेहा सिंह एवं डॉ0 रेनू जोशी रहीं। उन्होंने परिणाम की घोषणा करते हुए विजेताओं के नाम प्रस्तुत किए।
चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: महक साहू, बीए तृतीय सेमेस्टर
द्वितीय स्थान: अंजलि, बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं ईशा मेहरा, बीए तृतीय सेमेस्टर
तृतीय स्थान: ऋषिका, बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं शिप्रा, बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: प्रियंका, बीए पंचम सेमेस्टर
द्वितीय स्थान: खुशी साहू, बीए तृतीय सेमेस्टर एवं अनुष्का भट्ट, बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर
तृतीय स्थान: अंजलि, बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं इशिका पांडे, बीए पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 हिमानी सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
