भीमताल में पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू

हल्द्वानी। अनीता रावत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से अनुमति मिलने के भीमताल में बुधवार से पैराग्लाइडिंग संचालन शुरू हो गया है। फिलहाल दो कंपनियों के फ्लाइंग सेफ्टी का उच्चतम कोर्स (एसआईवी) टेस्ट पास चार पायलटों को ही पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति दी गयी है। लंबे समय के बाद पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह […]

Continue Reading

उत्तराखंड के जिम कार्बेट में ‘मोदी ट्रेल’ का दीदार

हल्द्वानी। अनीता रावत पर्यटक इस बार उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेल का दीदार कर सकेंगे। पार्क प्रशासन ढिकाला के सांभर रोड, खिनानौली समेत आठ किमी के सफारी रास्ते पर बोर्ड लगाने जा रहा है। इन बोर्डों में पीएम के दौरे की खास बातें और कार्बेट क्षेत्र की विशेषताओं का उल्लेख किया […]

Continue Reading

नवरात्र में पूर्णागिरि आने वाले भक्तों की होगी रैंडम जांच

हल्द्वानी। अनीता रावत शारदीय नवरात्रों में माता के दर्शन को पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना के लिए रैंडम जांच की जाएगी। आरटीपीसीआर जांच की निर्धारित समयावधि की नेगेटिव रिपोर्ट और संपूर्ण वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र साथ लाना भी अनिवार्य होगा। हालांकि कुछ दिनों में बैठक के बाद कोरोना गाइडलाइन पर गंभीरता से चर्चा […]

Continue Reading

उत्तराखंड में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भस्थ शिशु की मौत

हल्द्वानी। अनीता रावत एंबुलेंस सेवा 108 की लापरवाही के कारण रामगढ़ क्षेत्र में गर्भस्थ शिशु ने अपनी मां के गर्भ में ही दम तोड़ दिया। परिजन किसी तरह पीड़िता को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। रामगढ़ के हरिनगर क्षेत्र की रहने वाली तारा को रविवार रात करीब नौ बजे प्रसव […]

Continue Reading

उत्तराखंड का पहला पामेटम गार्डन हल्द्वानी में तैयार

हल्द्वानी। अनीता रावत वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला और उत्तर भारत का सबसे बड़ा पामेटम गार्डन तैयार किया गया है। गार्डन में 110 प्रजातियों को संजोया गया है। गार्डन के बनने से जहां पाम पर शोध बढ़ेगा वहीं रोजगार की संभावनाएं भी तलाशी जा सकेंगी। रविवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान […]

Continue Reading

आदि कैलास यात्रा पर फिर शुरू हुई चहलपहल

हल्द्वानी। अनीता रावत कोरोना के कहर के चलते दो साल से बंद चल रही आदि कैलास यात्रियों का पहला दल यात्रा के बाद सकुशल धारचूला लौट आया है। सात सदस्यीय यात्री दल ने आदि कैलास और गणेश पर्वत की परिक्रमा दारमा से व्यास वैली के रास्ते सकुशल पूरी की है। यात्रा दल ने 2500 मीटर […]

Continue Reading

ऋषिकेश एम्स में अति जटिल रोग की सफल सर्जरी

देहरादून। अनीता रावत एम्स ऋषिकेश में 2019 में स्थापित स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गाइलेकोलॉजी डिवीजन में नर्व स्पेयरिंग रिडक्शन क्लिटोरोप्लास्टीस नामक दुर्लभ एवं अति जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है। गोरखपुर एम्स से रेफर होकर आई एक 20 साल की अविवाहित युवती को शनिवार को ऑपरेशन थियेटर में नया जीवनदान मिला। […]

Continue Reading

बिना शुल्क दिए अब हल्द्वानी मंडी में नहीं जा सकेंगे वाहन

हल्द्वानी। अनीता रावत लगातार घाटे में चल रही हल्द्वानी मंडी को उबारने की कवायद शुरू हो गई है। किसानों के अलावा अन्य कोई भी वाहन जो मंडी के अंदर खड़ा रहेगा, उससे पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। मंडी समिति द्वारा पेड पार्किंग निर्माण के लिए मंडी परिसर में भूमि तलाशी जा रही है। पेड पार्किंग के […]

Continue Reading

उत्तराखंड में महिलाओं से जेवर ठगने वाला लिफाफा गैंग पकड़ा

हल्द्वानी। अनीता रावत उत्तराखंड के कई शहरों में महिलाओं से जेवरात ठगने वाले लिफाफा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने बरेली रोड मंडी बाईपास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी के जेवरात एक-एक तोले के दो मंगलसूत्र और चोरी के दौरान इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद […]

Continue Reading

नैनीताल में दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, आठ घायल

हल्द्वानी। अनीता रावत दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार को बल्दियाखान क्षेत्र में अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार आठ पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए बीडी […]

Continue Reading