उत्तराखंड में हिमपात से चोटियां सफेद, जम गया नाला

हल्द्वानी। सीमांत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चोटियां ताजा हिमपात के बाद बर्फ से लकदक हो गई हैं। सोमवार रात धारचूला से लेकर मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। कई जगह बढ़ती ठंड के बाद नाले तक जम गए हैं। इधर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद निचले इलाकों […]

Continue Reading

हरिद्वार के माया देवी मंदिर परिसर में हुई धर्म संसद

हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा परिसर माया देवी मंदिर में शुक्रवार को विश्व धर्म संसद आयोजित हुई। इस दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि धर्म संसद का प्रमुख लक्ष्य सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना है। अगर हम सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना करने में असफल हो गए तो सनातन धर्म का विनाश कोई नहीं […]

Continue Reading

उत्तराखंड के चारधामों की धारण क्षमता बढ़ाई जाएगी : धामी

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र की धारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। साथ […]

Continue Reading

देहरादून से दिल्ली के लिए बीएस-4 वॉल्वो बसें नहीं चलेंगी

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली के लिए बीएस-4 वॉल्वो बस सेवाओं का संचालन भी बंद कर दिया है, इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली के लिए पुरानी साधारण बसों का संचालन सोमवार को […]

Continue Reading

देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी के घर इनकम टैक्स के छापे

देहरादून। आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े राजीव जैन के घर एवं प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार यहां से करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज, नगदी और जेवर बरामद हुए हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा […]

Continue Reading

उत्तराखंड को आपदाओं से निपटने को मिले 1480 करोड़

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा से निपटने का सिस्टम और मजबूत होगा। मंगलवार को केंद्र सरकार ने विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियेंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) योजना मंजूर कर दी है। करीब 1480 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान रिस्पांस टाइम को कम किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Continue Reading

बिहार की युवती की गढ़वाल में संदिग्ध हाल में मौत

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा मंगलवार को चौरास स्थित किराए के कमरे में बेहोशी के हालत में मिली। छात्रा को बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि गढ़वाल विवि के चौरास कैंपस में नेहा […]

Continue Reading

पिथौरागढ़ में नाबालिग पत्नी से दुष्कर्म के दोषी पति को 20 साल की सजा

हल्द्वानी। विशेष सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) शंकर राज की अदालत ने मंगलवार को नाबलिग पत्नी से दुराचार के दोषी पति को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को पांच वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। नगर […]

Continue Reading

उत्तराखंड में शहीद सैनिकों की मां और वीरांगनाएं फ्री में करेंगी बसों में सफर

देहरादून। उत्तराखंड के सभी शहीद सैनिकों की मां और वीरांगनाएं अब रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। विजय दिवस पर गांधी पार्क में सोमवार को आयोजित समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। इस दौरान बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हम धूल से फूल […]

Continue Reading

उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर होगा सौर ऊर्जा का लक्ष्य : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौर ऊर्जा का लक्ष्य उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा। राज्य ने वर्ष 2026 तक कुल 250 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। यह बात सीएम धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में उत्तराखंड के प्रथम दो दिवसीय ‘सौर […]

Continue Reading