रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी, चार गिरफ्तार

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में इन लोगों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर के साथ जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के […]

Continue Reading

पुणे विमान दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच की मौत

नई दिल्ली, नीलू सिंह। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह लगभग 8:50 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की जान गई। अजित पवार छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे हैं। […]

Continue Reading

कांग्रेस ने असम की जमीन घुसपैठियों को सौंपी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, नीलू सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए घुसपैठियों को जमीन सौंप दी। प्रधानमंत्री ने 6,957 करोड़ रुपये की लागत से काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी और दो अमृत भारत ट्रेनों डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक एक्सप्रेस […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल में महाजंगलराज को खत्म करेंगे : मोदी

नई दिल्ली, नीलू सिंह। तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों की मददगार है। विकास और सुशासन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए महाजंगलराज को समाप्त करना जरूरी है। हुगली के सिंगूर में ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Continue Reading

युद्ध की प्रकृति बदल रही, अब सीमाओं तक सीमित नहीं : राजनाथ

नई दिल्ली, नीलू सिंह। नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के मीडियम कैलिबर गोला बारूद सुविधा के उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का उपयोग किया गया था। इस ड्रोन ने देश की ओर बुरी नजर रखने वाले आतंकियों के ठिकानों पर […]

Continue Reading

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा गठबंधन का परचम

मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। महायुति ने राज्य के अधिकांश नगर निगमों में बढ़त हासिल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति बीएमसी समेत 29 में से 25 महानगरपालिका में सरकार बनाने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी […]

Continue Reading

हिमाचल में बस खाई में गिरने से 12 की मौत

शिमला। हिमाचल के सिरमौर में एक बस फिसल कर गहरी खाई में गिरने से 12 की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 यात्री घायल हो गए। इनमें एक बच्ची समेत 4 की हालत नाजुक […]

Continue Reading

बिहार के नितिन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली, राजेंद्र तिवारी। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट कर नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी […]

Continue Reading
Cough syrup: Raids conducted at 25 locations from Gujarat to Uttar Pradesh

कफ सिरप : गुजरात से यूपी तक 25 स्थानों पर छापे मारे

लखनऊ, राजेंद्र तिवारी अवैध कफ सिरप मामले में शुक्रवार को गुजरात से झारखंड तक छापेमारी हुई। इस दौरान करोड़ों की संपत्ति का खुलासा भी हुआ। ईडी की लखनऊ जोन टीम ने कफ सिरप प्रकरण में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने उत्तर प्रदेश, झारखंड और गुजरात में एक साथ 25 ठिकानों पर छापे मारे। […]

Continue Reading

गोवा के नाइट क्लब में आग से उत्तराखंड के पांच समेत 25 जिंदा जले

नई दिल्ली। गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच समेत 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें पांच पर्यटक और 20 क्लब कर्मचारी शामिल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले पर्यटकों में से चार दिल्ली के हैं, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। पांचवां पर्यटक […]

Continue Reading