चीन में भारी बारिश से 80 हजार लोग विस्थापित

बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों से 80 हजार से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित क्षेत्र के जल संसाधन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार भारी बारिश से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में बाजहोंग, नानचोंग और लुझोउ […]

Continue Reading

अफगानिस्तान के दो प्रांतीय राजधानी पर तालिबान का कब्जा

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के दो और प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान विद्रोहियों ने रविवार को कब्जा कर लिया। इसमें कुंदुज और सार-ए-पउल शामिल हैं। यह जानकारी प्रांतीय परिषद के एक सदस्य गुलाम रबानी ने दी। रबानी ने बताया कि विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई गवर्नर कार्यालय और पुलिस मुख्यालय के आसपास हुई, लेकिन बाद […]

Continue Reading

शिकागो में गोलीबारी में महिला पुलिस अधिकारी की मौत

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में एक वाहन को रोके जाने के दौरान गोलीबारी में 29 वर्षीय एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार रात नौ बजे के आसपास हुई, जो 2018 के बाद शिकागो के किसी पुलिस अधिकारी पर […]

Continue Reading

दोनों टीका लगवाने वाले आज से जा सकेंगे सऊदी

रियाद। सऊदी अरब आज से यानी 9 अगस्त से टीके की दोनों खुराक ले चुके पर्यटकों को अपनी सीमा में एंट्री देगा। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि वह अगले सप्ताह से डेढ़ साल बाद विदेशी उमराह तीर्थयात्रियों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने जा रहा है। सऊदी अरब ने पिछले वर्ष […]

Continue Reading

पाकिस्तान में तीन अफगानी आतंकी ढेर

लाहौर। पाक के पंजाब प्रांत में रविवार को तीन अफगान आतंकियों को पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मार गिराया। मारे गए आतंकवादी, प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और जमात उल अहरार (जेयूए) के थे। आतंकवाद रोधी विभाग ने बयान जारी कर बताया कि आज पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को इस बारे […]

Continue Reading

पाकिस्तान में बम धमाके से दो पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को शक्तिशाली बम धमाका हुआ। धमाका पुलिस वैन को निशाना बनाकर किए गए था। धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई […]

Continue Reading

यूएनएससी में भारत का पाकिस्तान पर निशाना

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बिना नाम लिए भारत ने पाकिस्तान को आतंकियों की शरणगाह कहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और अगस्त माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष टीएस तिरुमूर्ति ने कहा है कि आतंक को पनाह देने वालों की जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत है। […]

Continue Reading

आतंकवाद के खिलाफ भारत, श्रीलंका और मालदीव करेंगे सहयोग

कोलंबो। आतंकवाद एवं कट्टरपंथ, समुद्री सुरक्षा, तस्करी एवं संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा संबंधी मामलों को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच हुई त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक में सहयोग के ”चार स्तम्भों के रूप में तय किया गया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर […]

Continue Reading

चीन का दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास शुरू

बीजिंग। चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में शुक्रवार से पांच दिनों का नौसैनिक अभ्यास शुरू कर दिया। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीनी सैन्य अभ्यास हालिया उकसावे की प्रतिक्रिया के रूप में काम करेगा। यह दर्शाता है कि चीन के पास भेड़ियों के खिलाफ राइफलें तैयार हैं, जो चीन के मूल […]

Continue Reading

लेबनान के रॉकेट दागने के जवाब में इजरायल की तोपों से हमला

तेल अवीव। लेबनान की तरफ से तीन रॉकेट दागे जाने के जवाब में इजरायली सेना ने तोपों से कार्रवाई की है। रॉकेट हमले में जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सेना कहा कहना है कि इससे ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। रॉकेट उत्तरी शहर किर्यात शमोना के पास टकराए, जहां हवाई […]

Continue Reading