अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में पढ़ने जाएंगी लड़कियां

काबुल। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद पहली बार कुंदुज, बल्ख और सर-ए-पुल प्रांतों के स्कूलों में छात्राओं की वापसी होने लगी है। टोलो न्यूज ने बल्ख के प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख जलील सैयद खिली के हवाले से बताया कि सभी बालिका विद्यालय खुल गए हैं। उन्होंने कहा, हमने लड़कियों और लड़कों […]

Continue Reading

चीन से ताइवान की रक्षा करेंगे : राष्ट्रपति

ताइपे। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बयान पर चीन को करारा जवाब दिया। साई इंग वेन ने चीन की ओर से एकीकरण को लेकर बढ़ते दबाव के बीच रविवार को द्वीप की रक्षा करने का संकल्प लिया। वेन ने यह संकल्प पिछले हफ्ते बीजिंग के साथ उत्पन्न अभूतपूर्व तनाव […]

Continue Reading

ब्रिटेन में महिला उत्पीड़न पर जल्द कानून आएगा

लंदन। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल हाल में महिलाओं पर हुए हमले के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से निपटने के लिए एक विशेष कानून लाना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी रविवार को दी गई। ‘ऑब्जर्वर’ की खबर के अनुसार ऐसा समझा जा रहा है कि गृह […]

Continue Reading

पद पर रहते हुए मैंने कभी वेतन वृद्धि की मांग नहीं की : नूयी

न्यूयॉर्क। पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूयी ने कहा कि उन्होंने कभी भी वेतन वृद्धि की मांग नहीं की। 12 साल तक पेप्सिको का नेतृत्व करने वाली 65 साल की नूयी ने 2018 में कंपनी के सीईओ का पद छोड़ दिया था। उन्होंने माई लाइफ इन फुल नाम से एक […]

Continue Reading

तालिबान के पूर्व कमांडर नजीबुल्ला पर हत्या के मामले में आरोप तय

न्यूयॉर्क । तालिबान के पूर्व कमांडर हाजी नजीबुल्ला के खिलाफ 2008 में अमेरिकी सैनिकों की हत्या के मामले में आरोप तय किए गए हैं। इस मामले में उसे उम्र कैद हो सकती है। नाजीबुल्ला ने अमेरिकी पत्रकार का अपहरण कर उसे कई महीनों तक पाकिस्तान में बंधक बनाकर रखा था। अमेरिका के न्याय विभाग ने […]

Continue Reading

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी पनडुब्बी क्षतिग्रस्त, 11 घायल

वाशिंगटन। दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी किसी वस्तु से टकरा गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। हालांकि उधर, चीन ने भी इस मसले पर चिंता जताई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पनडुब्बी किस वस्तु से टकराई है, लेकिन यह कोई अन्य पनडुब्बी नहीं थी। […]

Continue Reading

कोविशील्ड टीका लगाकर जा सकते हैं ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को 51 और देशों तथा क्षेत्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी। ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा है कि बदलाव का मतलब है कि यात्रा बीमा के साथ व्यापक सुगमता के साथ कुछ और गंतव्यों तक लोग यात्रा कर सकेंगे। ब्रिटेन की विदेश मंत्री […]

Continue Reading

अफगानिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 55 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को आत्मघाती हमले में 55 लोग की मौत हो गई, जबकि 145 लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। तालिबान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस्लामिक स्टेट-खोरासन (आईएस-के) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट-खोरासन (आईएस-के) समूह ने कुंदूज […]

Continue Reading

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने ताइवान के साथ एकजुटता व्यक्त की

ताइपे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने ताइवान की यात्रा के दौरान चीन पर दूसरों को परेशान करने वाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ताइवान के साथ एकजुटता व्यक्त की। एबॉट ने शुक्रवार को ताइवान में एक सम्मेलन में कहा कि अभी दबाव बनाने के लिए ताइवान के साथ एकजुटता […]

Continue Reading

म्यांमार में सैन्य काफिले पर हमला, 40 जुंटा सैनिकों की मौत

नाएप्यीडॉ। म्‍यांमार में सेना प‍र भीषण हमले में 40 सैनिकों की मौत हो गई है और 30 अन्‍य घायल हो गए हैं। यह हमला मंगलवार को मगवे इलाके में गंगाव कस्‍बे में हुआ। इस हमले को अंजाम देने वाले याव डिफेंस फोर्स (वाईडीएफ) ने बताया कि उसके सदस्‍यों ने एक सैन्‍य काफिले पर हमला किया […]

Continue Reading