कोरोना टीका निर्माता कंपनी से अमेरिका ने रद्द की डील

वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय सरकार ने मैरीलैंड स्थित टीका निर्माता एमर्जेंट बायोसॉल्यूशंस के साथ एक बहु मिलियन डॉलर का सौदा रद्द कर दिया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को बाल्टीमोर में सुविधाएं देनी थी, लेकिन सरकार ने पाया कि कंपनी ने इस वसंत में लाखों दूषित जॉनसन एंड जॉनसन टीके की खुराक […]

Continue Reading

चीन में हाईवे से लेकर स्कूलों के प्लेग्राउंड तक बंद

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग शुक्रवार सुबह धुंध की मोटी चादर से लिपट गई। वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण वहां सदृश्यता 200 मीटर से भी कम रही। बीजिंग को इस साल सर्दियों में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को लेकर पहला अलर्ट गुरुवार को जारी करना पड़ा था। इसके चलते वहां निर्माण गतिविधियों […]

Continue Reading

रूस में कोरोना के 40 हजार नए मामले , 1200 की मौत

मास्को। रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 40,000 से ज्यादा नए मामले आए और करीब 1200 लोगों की मौत हो गई है। रूस में इस हफ्ते अधिकतर व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1192 लोगों की मौत हुई है और 40,735 नए […]

Continue Reading

नेपाली पीएम ने मोदी को कहा शुक्रिया

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में नेपाल को आवश्यक चिकित्सा सामग्री और टीकों की आपूर्ति में सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर […]

Continue Reading

भारतीयों के चीन वापस लौटने की अनुमति देने पर संशय

बीजिंग। चीन अपने यहां काम करने वाले उन भारतीयों के लौटने की अनुमति देने पर रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है, जो बीजिंग के कोरोना यात्रा प्रतिबंधों के चलते भारत में फंसे हुए हैं। चीन ने कहा है कि वीजा सिर्फ आवश्यक आर्थिक, व्यापारिक और मानवीय उद्देश्यों के लिए दिया जा रहा है। चीन के […]

Continue Reading

पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी समूह के 800 कार्यकर्ताओं रिहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने कट्टरपंथी इस्लामी समूह के 800 कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है। प्रतिबंधित पार्टी की तरफ से लगभग दो सप्ताह से जारी विरोध और संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए समझौते के बाद इन कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के […]

Continue Reading

भारत एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा : पर्यावरण मंत्री

ग्लासगो। भारत ने बुधवार को जलवायु वित्त और कम कीमत वाली प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि वह नई प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यहां सीओपी-26 अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन से अलग स्कॉटलैंड की […]

Continue Reading

अमेरिकी संसद में दीपावली दिवस विधेयक पेश

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क से सांसद कैरोलिन बी मैलोनी के नेतृत्व में सांसदों ने बुधवार को घोषणा की कि रोशनी के त्योहार दीपावली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया गया है। मैलोनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘इंडियन कॉकस’ के सदस्यों के साथ इस सप्ताह दीपावली दिवस अधिनियम […]

Continue Reading

चीन तेजी से अपनी परमाणु ताकत बढ़ा रहा : पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के अधिकारियों ने एक साल पहले जो अनुमान लगाया था, चीन उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है। बीजिंग की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिका के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में […]

Continue Reading

प्रलय की चेतावनी संग कॉप-26 सम्मेलन की शुरुआत

ग्लासगो। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को प्रलय की चेतावनी के साथ ग्लासगो में कॉप-26 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। उन्होंने पृथ्वी की तुलना बम से लिपटे काल्पनिक खुफिया एजेंट जेम्स बॉन्ड से की। विश्व नेताओं से मुखातिब जॉनसन ने कहा कि लगातार तपती पृथ्वी की स्थिति जेम्स बॉन्ड की तरह है, जिसके […]

Continue Reading