कैंट स्टार हॉकी क्लब और विवेक एकेडमी शिवपुर चैंपियन

उत्तरप्रदेश लाइव वाराणसी स्पोर्ट्स

वाराणसी। छावनी परिषद 5A साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में कैंट स्टार हॉकी क्लब 40+ पुरुष वर्ग का चैंपियन बना वहीं विवेक एकेडमी शिवपुर ने छात्र प्रतियोगिता पर कब्जा जाम लिया। 

 

Cantt Star Hockey Club and Vivek Academy Shivpur became champions.

16 जून से शुरू छावनी परिषद 5A साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता का 20 जून को देर रात समापन हो गया। शुक्रवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में विवेक एकेडमी शिवपुर ने झांसी हॉस्टल को 4-2 से हराकर छात्र वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विवेक एकेडमी की ओर से सेराज ने दो गोल किए, जबकि सुजीत और पंकज ने एक-एक गोल दागा। झांसी हॉस्टल की ओर से मनीष और ललित ने गोल किए। झांसी हॉस्टल के सुभाष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार सेराज को दिया गया। सेराज नेपूरे टूर्नामेंट में 8 गोल किए। वहीं 40+ पुरुष वर्ग के फाइनल में कैंट स्टार हॉकी क्लब ने डब्ल्यू ब शिवपुर को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। फारुख अहमद ने पहला गोल किया, जबकि अनीस और इमरान ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में विशेष अतिथि कैण्ट स्टार क्लब के अध्यक्ष हनवाज हुसेनी , अनीस शर्मा और शरीफ खिलजी थे। संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply