उत्तराखंड में बगैर दस्तावेज नेपाल जा रहा कनाडाई नागरिक पकड़ा

उत्तराखंड लाइव देहरादून नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। एसएसबी ने बगैर दस्तावेज नेपाल जा रहा एक कनाडाई नागरिक पकड़ा है। बनबसा सीमा में चेकिंग के दौरान कनाडाई नागरिक को हिरासत में लिया गया। उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था। पुलिस और एसएसबी ने मोबाइल में खींची पासपोर्ट की फोटो को अवैध करार दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
57 वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि एसएसबी चेक पोस्ट पर रूटीन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक वाहन को रोक कर उसमें सवार यात्रियों के दस्तावेज चेक किए गए। चेकिंग के दौरान गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के दस्तावेज चेक करने पर वह कनाडा का नागरिक निकला। उसके पास पासपोर्ट और भारत का वीजा नहीं था। ढिल्लो ने मोबाइल में मौजूद पासपोर्ट की प्रति दिखाई। एसएसबी ने उससे वास्तवित पासपोर्ट दिखाने को कहा, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। इसके बाद एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के खिलाफ धारा 3 (2) 21 इमिग्रेशन, विदेशी अधिनियम 2025, धारा 3 भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967, धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टनकपुर न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

Leave a Reply