बिहार में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

दुमका से पहुंची एसीबी टीम ने मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक रामानुज कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पतना प्रखंड के छोटा महगामा गांव के लाभुक रफीक अंसारी ने उनके खिलाफ वेद व्यास आवास योजना की राशि निर्गत करने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। रफीक को पिछले साल नवंबर में ही 1.20 लाख की आवास योजना स्वीकृत हुई थी। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता का आरोप सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसी क्रम में निर्धारित रकम देकर लाभुक रफीक को मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक के कार्यालय में भेजा। जैसे ही रफीक ने मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक रामानुज कुमार को यह रकम दी, बाहर खड़ी एसीबी टीम नेदबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के समाहरणालय रोड स्थित किराए के मकान की भी तलाशी ली। वहां से मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक रामानुज कुमार को लेकर दुमका रवाना हो गई।

Leave a Reply