भाजपा विधायक ने सिद्धू को कहा बुद्धू

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल राज्य राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भाजपा नेताओं की बेबाक बयानबाजी अब सामने आने लगी है। भाजपा के विधायक संजय ने पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को बुद्धु कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सिद्दू लगातार पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। संजय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश को पीएम मोदी ही चला सकते हैं। राहुल गांधी तो पप्पू हैं और उनकी बहन पपड़ी है। विधायक संजय ने यह भी आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती का आतंकवाद से पुराना नाता है और वह पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को कश्मीर ले गए पीडीपी के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

Leave a Reply