भाभीजी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी का निधन

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली, देव कुमार। हैदराबाद में टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी का सोमवार को निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से टीवी और फिल्म से जुड़े लोगों के साथ ही दर्शकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
मशहूर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के लेखक और मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी जाने माने लेखक मनोज संतोषी का हैदराबाद में निधन हो गया। मनोज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हैदराबाद के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन की सूचना से इलाके में शोक की व्याप्त है। मंगलवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
मनोज संतोषी बुलंदशहर के रामघाट के मूल निवासी थे। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। गायक बनने के सपने लेकर वह मुंबई गए। वहां एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने लेखन को अपना करियर बनाने का फैसला किया। इस दौरान मुंबई में उन्होंने काफी लंबा संघर्ष किया। बाद में अच्छी लेखनी के दम पर उन्होंने मुंबई में अपना सिक्का जमा लिया। मनोज ने टेलीविजन की कई लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज के लिए लेखन किया। उनके लिखे टेलीविजन सीरियल में भाभीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन पलटन, जीजा जी छत पर हैं, मैडम मे आई कम इन और एफआईआर जैसे शो काफी साबित हुए। अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट निवासी उनकी भतीजी कल्पना ने बताया कि वह अक्सर अनूपशहर आते रहते थे। उन्हें कल्पना के हाथ की चाय बहुत पसंद थी। शोकाकुल परिवार ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद से उनके पैतृक गांव रामघाट लाया जा रहा है। जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मनोज के निधन की खबर से उनके जानने वाले खासे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *