प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पिटाई

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राष्ट्रीय सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा कांड के बाद फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पेशी के दौरान लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

सोमवार को पुलिस ने तौसिफ को गिरफ्तार कर लिया था।आरोपी कोढ़ा थाना क्षेत्र के तीनपनिया कर रहने वाला है। आरोप है कि तौसिफ ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर लोगों की भावना को आहत किया है। शिकायत के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर किया था। आरोपी तौसिफ सीताराम चमरिया कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर खासकर राष्ट्रीय स्तर की घटना पर वह एक्टिव रहता था। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। न्यायालय में पेशी के दौरान लोगों का आक्रोश भड़क गया और पुलिस की मौजूदगी में उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया।

Leave a Reply